Punjab Wrap Up: कांग्रेस सरकार पर भड़के सुखबीर तो वहीं पंजाब में कोरोना से 14 मरीजों की मौत, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 10 Feb, 2021 08:49 PM

punjab wrap up

हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

जालंधरः सुखबीर सिंह बादल ने आज फिरोजपुर शहर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान यह आरोप लगाया है कि पंजाब में हो रहे नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनावों में पंजाब का इलेक्शन कमिशन मूकदर्शक बन गुंडागर्दी का तमाशा देख रहा है और कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारों पर काम कर रहा है। तो वहीं कोरोना वायरस के कारण पंजाब में आज 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब से कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी प्रस्ताव लाएंगे। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

कैप्टन सरकार पर भड़के सुखबीर बादल, कहा - अमरिंदर ने की लोकतंत्र की हत्या
sukhbir badal furious over captain sarkar said  amarinder killed democracy
सुखबीर सिंह बादल और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है और 14 फरवरी को होने वाले चुनावों में पंजाब की सरकार पंजाब पुलिस और सेल टैक्स विभाग की अफसरशाही की मदद से यह चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के चुनाव नहीं है। सुखबीर सिंह बादल और सेखों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने धक्केशाही करते हुए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के करीब 500 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बिना किसी कारण के रद्द किए हैं और उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट  डालने के लिए लोगों को पुलिस  और सेल टैक्स विभाग द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। 

इतने रसोई गैस उपभोक्ताओं ने छोड़ी LPG की सब्सिडी
तेल विपणन कंपनियों (ओ.एम.सी.) ने बुधवार को बताया कि 1 फरवरी 2021 तक देश में 1.08 करोड़ एल.पी.जी. उपभोक्ताओं ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है। देश में एल.पी.जी. सहित पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में संबंधित उत्पादों की कीमतों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, सरकार सब्सिडाइज्ड डोमेस्टिक एल.पी.जी. के लिए उपभोक्ता को प्रभावी कीमत देना जारी रखती है और उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उत्पाद मिलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उत्पाद की कीमत में वृद्धि/कमी के साथ सब्सिडी वाले घरेलू एल.पी.जी. की सब्सिडी में वृद्धि/कमी पर सरकार का निर्णय होता है।

अकाली-कांग्रेस वर्करों में झड़प को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार के पति पर मामला दर्ज
case filed against husband of congress candidate
पंजाब के मोगा में मंगलवार को अकाली और कांग्रेस वर्करों में झड़प के दौरान दो अकाली वर्करों की मौत हो गई थी। कांग्रेस उम्मीदवार हरविंदर कौर के पति तथा अकाली दल उम्मीदवार कुलविंदर कौर के समर्थकों में झड़प हुई थी। अब इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मिली है कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें कांग्रेस उम्मीदवार का पति भी शामिल है। जानकारी मिली है कि जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। वार्ड नंबर 9 में हुई इस घटना में कांग्रेस उम्मीदवार के पति नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू व उसके बेटे पर अकाली दल समर्थकों के उपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा था। 

ये अधिकारी/कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्करों के तौर पर टीकाकरण अभियान में होंगे शामिल
डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बुधवार को कहा कि अलग-अलग विभागों के उन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, जिन्होनें सक्रियता के साथ कोरोना वायरस ड्यूटी निभाई है, को चल रहे टीकाकरण अभियान में फ्रंटलाइन वर्करों के तौर पर शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई एक वीडियो-कांफ्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि कई विभाग और उनके स्टाफ मैंबर, जो कोविड मैनेजमेंट टीम का हिस्सा थे, को फ्रंटलाइन वर्करों के तौर पर कोविड टीका लगाया जाएगा।

दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर ढींडसा का बड़ा बयान, केंद्र सरकार से की ये अपील
parminder singh dhindsa spoke on deep sidhu
पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा दीप सिद्धू के मामले में केंद्र सरकार से शांत स्वभाव अपनाने की मांग की है। ढींढसा ने कहा कि जहां वह 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले में हुए घटनाक्रम की निंदा करते हैं, वहीं केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह मामले को लेकर दरियादिली का सबूत पेश करके सिद्धू और अन्य आरोपियों के प्रति नर्म स्वभाव अपना कर इसकी पूरी जांच करवाए तांकि किसानी मसले को सुलझाने के लिए दोबारा से शांति का माहौल तैयार किया जा सके।

फिर शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर फूफा ने भतीजी को किया गर्भवती
रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें 2 बच्‍चों का पिता आरोपी फूफा शादी का झांसा देकर सगी भतीजी को हिमाचल ले गया और उससे लगातार अपनी हवस मिटाता रहा। भतीजी जब गर्भवती हुई तो उसे छोड़ कर भाग गया। बहरहाल सलेम टाबरी पुलिस ने रेप का केस दर्ज करके फूफा को दबोच लिया है। वह अंबाला का रहने वाला है। आरोप है कि पिछले साल 20 जून को फूफा लुधियाना आया और भतीजी को गाड़ी में अपने साथ हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ले गया। जहां भतीजी को छोटी हलेड कालोनी में किराए के एक कमरे में रखा उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और उसे गर्भवती कर दिया। इतना ही नहीं शादी के नाम पर लाकडाउन का बहाना बना कर 6 माह तक टालता रहा और बाद में साफ मुकर गया। इसके बाद उसे अकेली छोड़ कर वहां से भाग गया। परिजनों को जब इसका पता चला तो वह पीडि़त को कांगड़ा से ले आए। जिसके बाद भतीजी ने हरियाणा पुलिस के पास फूफा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

BMC चौक फ्लाईओवर में आई दरार का जायजा लेने पहुंचे नगर निगम के कमिश्नर
municipal commissioner to visit bmc chowk flyover
जिले के बी.एम.सी. चौक फ्वाईओवर के एक हिस्से में मंगलवार को दरार आ गई। जिस संबंध में आज नगर निगम के कमिश्नर अपने डिपार्टमेंट के साथ वहां पहुंचे। इनके साथ ए.सी.पी. भल्ला ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज भी वहां पर जायजा लेने के लिए पहुंचे। इसके अलावा एस.पी. सिंगला जिन्होंने फ्लाईओवर बनाया, वो कंपनी भी नगर निगम कमिश्नर के साथ चेकिंग करने के लिए आए।

निकाय चुनाव से पहले भय और हिंसा का माहौल कायम करना चाहते हैं कैप्टन: चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह पर 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले राज्य में ''भय और हिंसा'' फैलाने का आरोप लगाया। मोगा में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में दो लोगों की मौत और दो अन्य के घायल होने तथा एक फिरोजपुर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के वाहन पर हमले की एक अन्य घटना के बाद चुघ की ओर से यह बयान आया है। शर्मा पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए वहां गए थे। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!