इतने रसोई गैस उपभोक्ताओं ने छोड़ी LPG की सब्सिडी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Feb, 2021 03:22 PM

1 08 crore lpg consumers give up their subsidy

तेल विपणन कंपनियों (ओ.एम.सी.) ने बुधवार को बताया कि देश में 1.08 करोड़ एल.पी.जी. उपभोक्ताओं ने अपनी.......

जैतो(रघुनंदन पराशर): तेल विपणन कंपनियों (ओ.एम.सी.) ने बुधवार को बताया कि 1 फरवरी 2021 तक देश में 1.08 करोड़ एल.पी.जी. उपभोक्ताओं ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है। देश में एल.पी.जी. सहित पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में संबंधित उत्पादों की कीमतों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, सरकार सब्सिडाइज्ड डोमेस्टिक एल.पी.जी. के लिए उपभोक्ता को प्रभावी कीमत देना जारी रखती है और उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उत्पाद मिलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उत्पाद की कीमत में वृद्धि/कमी के साथ सब्सिडी वाले घरेलू एल.पी.जी. की सब्सिडी में वृद्धि/कमी पर सरकार का निर्णय होता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!