Punjab : लुधियाना में महिला से छेड़छाड़, पड़ोसी ने की अश्लील हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Dec, 2024 06:48 PM

punjab woman molested in ludhiana

बाथरूम में हाथ धो रही महिला को पड़ोसी ने पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना : बाथरूम में हाथ धो रही महिला को पड़ोसी ने पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वेहड़े में रहती है। उसके वेहड़े में ही आरोपी किराए पर रहता है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार को वह बाथरूम में अपनी छोटी बेटी को शौच करवाने के बाद हाथ धो रही थी। तब आरोपी साथ वाले बाथरूम में नहा रहा था। आरोपी अचानक उसके बाथरूम में आ गया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लग गया। उसने शोर मचाया और वेहड़े में मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाया। इस बीच आरोपी फरार हो गया। उधर, थाना डिवीजन नंबर-7 के एस.एच.ओ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद तुरंत केस दर्ज किया गया और कुछ ही घंटों पर आरोपी संजय मंडल को पकड़ लिया। आरोप को आज अदालत पेश किया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!