Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2026 12:20 PM

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 अगस्त
चंडीगढ़: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त (सोमवार) को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 अगस्त (मंगलवार) को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।
19 अगस्त से मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 अगस्त को पूरे पंजाब में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा। इन दिनों किसी भी जिले के लिए बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 19 से 22 अगस्त के बीच भी बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है और इस अवधि के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। खासकर येलो अलर्ट वाले जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।