Punjab : केंद्रीय जेल में भिड़े कैदियों के दो गुट, सवालों के घेरे में घिरी जेल सुरक्षा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2024 11:02 PM

punjab two groups of prisoners clash in central jail

केंद्रीय जेल में हवालातियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जेल अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों गुटों को अलग-अलग किया जिसमें अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट सर्बजीत सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने दोनों गुटों के 5 हवालातियों के...

अमृतसर : केंद्रीय जेल में हवालातियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जेल अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों गुटों को अलग-अलग किया जिसमें अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट सर्बजीत सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने दोनों गुटों के 5 हवालातियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इनमें हवालाती सैमुअल, हवालाती साहिल गिल व हवालाती सतपाल सिंह वहीं दूसरे गुट में हवालाती हरजिंदर सिंह व हवालाती गुरदीप सिंह शामिल है। पुलिस ने सभी हवालातियों को जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि अमृतसर की केंद्रीय जेल में सब कुछ ठीक नहीं है। आए दिन जेल में हवालातियों के गुट आपस में झगड़ रहे हैं। पिछले 15 दोनों के आपराधिक ग्राफ पर नजर दौड़ आए तो जेल में हवालातियों द्वारा कई झगड़ा किए जा चुके हैं, जो सीधे तौर पर जेल की सुरक्षा को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!