1 November से नहीं इस तारीख से बदल रहा School Time, यहां जानें...

Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2024 04:30 PM

punjab school time change

बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

पंजाब डेस्क: बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। पंजाब में सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल गया है।

दिवाली हफ्ता होने के कारण गुरुवार 31 अक्टूबर से रविवार तक छुट्टियां होने के चलते राज्य के  सभी स्कूल सोमवार, 4 नवंबर को सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बत दें कि पंजाब भर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे। पंजाब में एक साल में स्कूल का समय 3 बार बदलता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से 2.50 बजे तक है। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!