पंजाब के युवक ने सेना में चमकाया नाम, इस Country में बना Army Officer

Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2025 05:49 PM

punjab s youth created history

पंजाब के युवाओं की मेहनत और लगन एक बार फिर रंग लाई है। गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी विशाल राणा ने कनाडा की सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के युवाओं की मेहनत और लगन एक बार फिर रंग लाई है। गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी विशाल राणा ने कनाडा की सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

punjabi youth

विशाल राणा के पिता, सरदारी राणा, जो स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि उनके बेटे ने जालंधर स्थित आर्मी स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2016 में संगरूर से बी.टेक. की डिग्री ली। इसके बाद, अपने उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए विशाल वर्ष 2018 में कनाडा चले गए, जहां उन्होंने ब्रैंपटन के हंबर कॉलेज से वायरलेस कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की।

शैक्षणिक सफर पूरा करने के बाद विशाल ने कनाडा की नागरिकता प्राप्त की और सेना में शामिल होने के लिए आवश्यक परीक्षणों को पास किया। हाल ही में उन्हें कनाडा की सेना में कमीशन प्राप्त हुआ और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। विशाल की पत्नी साक्षी ने बताया कि उन्होंने कहा था कि उनका सपना कनाडा में आर्मी में सेवा करना है जिसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से पूरा किया। अब उन्हें देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे गढ़शंकर क्षेत्र में जश्न का माहौल है और लोग इस सफलता को युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!