पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, 9 साल की बच्ची की तड़प-तड़प कर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2026 11:55 AM

accident 9 year died

टांडा-होशियारपुर सड़क पर गांव रामपुर चंदेड़ के मोड़ के पास एक अज्ञात कार..

टांडा उड़मुड़ (परमजीत मोमी): टांडा-होशियारपुर सड़क पर गांव रामपुर चंदेड़ के मोड़ के पास एक अज्ञात कार चालक द्वारा टक्कर मारने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। टांडा पुलिस ने टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह केस मृतक बच्ची गुरकीरत कौर के पिता अमृतपाल सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी रामपुर चंगे के बयानों के आधार पर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृतक बच्ची के पिता अमृतपाल सिंह ने बताया कि बीती 16 फरवरी को वह अपनी बेटियों के साथ किसी काम से कंधाला जट्टां गया हुआ था। जब वह वापस लौटते समय सड़क पार करने लगा तो सड़क किनारे खड़ी उसकी 9 वर्षीय बेटी गुरकीरत कौर को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बेटी सड़क पर गिर गई। वह उसे संभालने लगा, इतने में ही अज्ञात कार चालक गाड़ी मौके से भगा ले गया।

अमृतपाल सिंह ने आगे बताया कि घायल हालत में वह अपनी बच्ची को एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टांडा पुलिस ने कार नंबर PB-07-CK-6863 चला रहे अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की आगे की जांच एएसआई बुद्ध सिंह द्वारा की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!