विजिलेंस से नाराज हुए पंजाब के IAS अधिकारी, जानें क्या है मामला

Edited By Kamini,Updated: 09 Jan, 2023 03:53 PM

punjab s ias officer angry with vigilance know what is the matter

विजिलेंस ब्यूरों से पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरों से पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पी.सी.एस. अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आई.ए.एस. अधिकारी नाराज हैं। इस मामले को लेकर 50 से करीब आई.ए.एस. अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ से मुलाकात की है। आई.ए.एस. अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो कार्रवाई करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि आई.ए.एस. अधिकारियों की सी.एम. मान से मीटिंग चल रही है। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लुधियाना में एक पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल, जो आर.टी.ए. के पद पर तैनात था, को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर अन्य लोगों की मदद से रिश्वत वसूलने के आरोप लगे थे, जिसके बाद विजीलैंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। बता दें पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पी.सी.एस. एसोसिएशन में रोष पनप गया है और विजीलैंस खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धालीवाल के खिलाफ विजीलैंस के एक्शन पर पी.सी.एस. एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!