कपूरथला में आज बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, जानें क्यों

Edited By Kalash,Updated: 24 Mar, 2026 02:14 PM

meat and liquor shops close

सभी मीट और शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

पंजाब ​​डेस्क : श्री राम नवमी के मौके पर आज कपूरथला में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कपूरथला सब-डिवीजन में शोभायात्रा रूट की सभी मीट और शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। डी.सी. अमित कुमार IAS डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कपूरथला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023  की धारा 163 और पंजाब लिकर लाइसेंस रूल्स 1956 के रूल 37 (9) के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए शोभायात्रा के रास्ते में पड़ने वाली मीट और शराब की दुकानें 24 मार्च को जुलूस के दौरान बंद रहेंगी।

यहां आपको बता दें कि श्री राम नवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है। ये शोभा यात्रा 24 मार्च मंगलवार को शाम 5:30 बजे श्री सनातन धर्म सभा से शुरू होगी। शहरवासियों से बड़ी संख्या में भाग लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!