कपूरथला के RCF परिसर में बड़ा हादसा! तैराकी सीखने गए छात्र की पानी में डूबने से मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 02:37 PM

major accident at rcf campus in kapurthala

कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी (RCF) परिसर में गुरुवार को एक 11 वर्षीय छात्र की स्विमिंग पूल में

कपूरथला : कपूरथला के रेल कोच फैक्टरी (RCF) परिसर में गुरुवार को एक 11 वर्षीय छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हालांकि मृतक बच्चे के परिवार ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया है और शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद आरसीएफ कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई न करने की बात कही है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि हादसे के बाद जब इमरजेंसी एंबुलेंस बुलाई गई तो वह समय पर स्टार्ट नहीं हो सकी, जिसके चलते बेहोश बच्चे को साइकिल पर आरसीएफ सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूनियन नेता भरत राज ने बताया कि आरसीएफ कर्मचारी सत्य प्रकाश मीणा का 11 वर्षीय बेटा गुरुवार को पहली बार तैराकी सीखने के लिए स्विमिंग पूल गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत एंबुलेंस बुलाई, लेकिन एंबुलेंस चालू न होने के कारण बच्चे की जान नहीं बच सकी।


घटना के बाद आरसीएफ कर्मचारी यूनियन ने आरसीएफ के जनरल मैनेजर को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। यूनियन ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्विमिंग पूल पर प्रशिक्षित लाइफगार्ड और तैराकी प्रशिक्षकों की स्थायी तैनाती की मांग भी की है। यूनियन नेता भरत राज ने कहा कि मृतक बच्चे के परिवार ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई दर्ज करवाने से इनकार कर दिया है। वहीं, सीपीआरओ Aman Kumar ने कहा कि प्रिंसिपल चीफ मेडिकल ऑफिसर ने एंबुलेंस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!