Punjab : शहर के बीयर बार व रैस्टोरैंट में Raid, मौके पर मची खलबली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2025 12:05 AM

punjab raid in beer bar and restaurant of the city

फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से शहर में एक बीयर बार व रैस्टोरैंट में दबिश दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार व उनकी टीम ने शहर के विभिन्न रैस्टोरैंट व बीयर बार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिनव कुमार ने माहिलपुर व गढ़शंकर में औचक चैकिंग की।

होशियारपुर (जैन):  फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से शहर में एक बीयर बार व रैस्टोरैंट में दबिश दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार व उनकी टीम ने शहर के विभिन्न रैस्टोरैंट व बीयर बार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिनव कुमार ने माहिलपुर व गढ़शंकर में औचक चैकिंग की। विभाग की टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान बीयर के 4 सैंपल भरे गए। इसके अलावा माहिलपुर व गढ़शंकर इलाके में पान मसाला के 4 सैंपल लिए गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार और अभिनव कुमार ने बताया कि इन रैस्टोरैंट और बीयर बार की चैकिंग के दौरान भरे गए सैंपल लैब टैस्ट के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रैस्टोरैंट और बीयर बार के मालिकों को खाना बनाने वाले स्थान को साफ रखने और खाने को फूड सेफ्टी एक्ट के मानकों के अनुसार रखने को कहा गया। उन्हें शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग-अलग रखने को कहा गया। इसके साथ ही उन्हें हमेशा स्वच्छता का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!