कल से शुरू होंगी PSEB की बोर्ड परीक्षाएं, किए सख्त इंतजाम

Edited By Kamini,Updated: 16 Feb, 2026 03:57 PM

pseb board exams will start tomorrow

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की परीक्षा होने से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है।

जालंधर: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की परीक्षा होने से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा कक्षा 8, 10 और 12 की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी यानी कि कल से शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों में प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला शिक्षा कार्यालय (सेकेंडरी) में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। ये टीम परीक्षा केंद्रों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे और बोर्ड मुख्यालय से संपर्क बनाए रखेंगे।

नकल की रोकथाम के लिए उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वाड)  गठित किए गए हैं, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडर व प्राइमरी), उप जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य डाइट प्रिंसीपल शामिल हैं। ये टीमें विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगी। बोर्ड ने सभी केंद्र अधीक्षकों को प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी और विद्यार्थियों की उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से समय पर केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!