विजीलैंस का खुलासा! पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने सबसे अधिक रिश्वत ली

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jan, 2020 03:10 PM

punjab police employees took the most bribes

बीते साल दौरान पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने सबसे अधिक रिश्वत ली है। इस बात का खुलासा पंजाब विजीलैंस ...

चंडीगढ़: बीते साल दौरान पंजाब पुलिस के मुलाजिमों ने सबसे अधिक रिश्वत ली है। इस बात का खुलासा पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने किया। ब्यूरो ने साल-2019दौरान भ्रष्टाचार के मामलों के साथ जुड़े व्यक्तियों की 101 करोड़ रुपए की जायदादें जब्त करने का दावा भी किया है।

राज्य में रिश्वतखोरी के  मामलों में पंजाब पुलिस के मुलाजिम सबसे आगे रहे। विजीलैंस के प्रमुख बरजिन्दर कुमार उप्पल ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले साल दौरान अलग-अलग विभागों के 147 आधिकारियों और 18 प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेेते रंगे हाथों काबू किया है। इस दौरान अन्य विभागों के इलावा पंजाब पुलिस के 63, माल विभाग के 28, बिजली विभाग के 13, पंचायतों और ग्रामीण विकास के 3, स्वास्थ्य विभाग के 7, स्थानीय निकाय विभाग के 6, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के 3, आबकारी-कर विभाग के 4 और जल सप्लाई व सेनिटेशन के 5 कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में अदालतों में दोषी ठहराए जाने के कारण 6 एनजीओ को उनके सबंधित प्रशासकी विभागों ने उनकी सेवाएं खारिज कर दी है। विशेष अदालतों ने भ्रष्टाचार एक्ट अधीन 29 मामलों में 42 दोषियों को सजा सुनाई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!