चंडीगढ़ में हरियाणा के लिए अलग 'हाईकोर्ट' स्थापित करने के प्रस्ताव का पंजाब ने किया विरोध

Edited By Mohit,Updated: 12 Feb, 2021 03:34 PM

punjab opposes proposal to set up separate  high court  for haryana

पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट स्थापित करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया है।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट स्थापित करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा लोकसभा को दी गई। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा की एक ही हाईकोर्ट है- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट। अब हरियाणा सरकार द्वारा एक अलग हाईकोर्ट स्थापित करने की मांग की जा रही है। 

सरकार द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में छोटे राज्यों की ही अपनी उच्च अदालतें हैं। इस बारे करनाल से संसद मैंबर संजय भाटिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अभी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस बारे अपनी कोई राय नहीं बनाई है। 

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा के लिए अलग हाईकोर्ट स्थापित करने के लिए कोई सही समय का संकेत नहीं दिया जा सकता। इस मामले संबंधी पंजाब की राय पूछे जाने पर पंजाब सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने अपना नाम नाछपने की सूरत में कहा कि अगर चंडीगढ़ में हरियाणा की अलग हाईकोर्ट होगी तो चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र बारे भी तकरार होगी क्योंकि पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की चंडीगढ़ ही राजधानी है। 

सीनियर अधिकारी ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार पंचकूला जैसे चंडीगढ़ के बाहर अपनी हाईकोर्ट स्थापित करने के लिए सहमत होती है तो इस मसले का हल हो सकता है।


 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!