Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2026 06:28 PM

पंजाब के मोगा जिले में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर सिरफिरे आशिक की लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर थाने के बाहर जहरीला पदार्थ पी लिया। जहर पीते ही वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
मोगा। पंजाब के मोगा जिले में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर सिरफिरे आशिक की लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर थाने के बाहर जहरीला पदार्थ पी लिया। जहर पीते ही वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनके गांव का एक युवक लंबे समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। वह रास्ते में रोककर उसे परेशान करता था और उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। लगातार हो रही इस हरकत से लड़की मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी की शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उन्हें दोबारा थाने बुलाया गया, लेकिन इस बार भी उनकी बात नहीं सुनी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के इसी रवैये से परेशान होकर नाबालिग ने थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।