शादी के बाद बेटे के विदेश जाने के सपने देखता रहा परिवार, हुआ वो जो सोचा ना था कभी...

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2021 01:36 PM

punjab marriage bride groom

जिले के गांव पक्खी कलां निवासी एक परिवार को लड़के का विवाह करके विदेश भेजने की लालसा उस समय पर महंगी पड़ गई

फरीदकोट(राजन): जिले के गांव पक्खी कलां निवासी एक परिवार को लड़के का विवाह करके विदेश भेजने की लालसा उस समय पर महंगी पड़ गई जब 19 लाख खर्चने के बावजूद न तो विवाह के बाद लड़का विदेश जा सका और न ही खर्च की गई राशि वापस मिली।

ठगी का शिकार हुए मलकीत सिंह गांव पक्खी कलां ने जिले के सीनियर पुलिस कप्तान स्वर्णदीप सिंह को शिकायत करके बताया कि जगतार सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी गांव बिशनंदी जिसे वह पहले से ही जानता है, ने उसे कहा कि उसके लड़के गुरविन्द्र सिंह के लिए एक लड़की जो विदेश में रहती है, ध्यान में है, वह लड़की का विवाह गुरविन्द्र सिंह के साथ करवा देगा जिससे यह भी विदेश चला जाएगा। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि वह इस झांसे में आ गया और उसने लड़की नवनीत कौर का विदेश में पढ़ाई का सारा खर्च और गुरविन्द्र सिंह की विदेश जाने के फाइल खर्चे के अलावा विवाह पर भी सारा खर्च करने की शर्त मान ली। इसके उपरांत जब नवनीत कौर भारत आई तो गत 15 अक्तूबर 2018 में उसने इसके साथ अपने लड़के गुरविन्द्र सिंह का विवाह कर दिया।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि विवाह के बाद नवनीत कौर को फिर विदेश भेजने की टिकट के अलावा विदेश में चल रही उसकी पढ़ाई के खर्चे के तौर पर उसने चैकों और मनी ट्रांसफर के द्वारा पैसे देने के अलावा अपने लड़के गुरविन्दर सिंह को विदेश भेजने के लिए फाइल लगाने के लिए भी पैसे भेज दिए परंतु अभी तक नवनीत कौर ने न तो उसके लड़के को विदेश बुलाया और न ही उससे ली गई 19 लाख रुपए की राशि वापस की। इस शिकायत की पड़ताल एस.एस.पी. की तरफ से करवाने उपरांत थाना सदर में नवनीत कौर और इसके पिता सुरजीत सिंह निवासी गांव लल्ले जिला फिरोजपुर, जसवंत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह और जगतार सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी बिशनंदी पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!