Punjab : पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 May, 2026 05:34 PM

punjab lakhs looted from petrol pump salesman

शहर में हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप राजिंद्रा फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन गुरप्रीत सिंह सोनी से दोपहर करीब 1 बजे 8 से 10 लाख रुपए छीनकर कार सवार फरार हो गए।

बरेटा  (सिंगला) : शहर में हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप राजिंद्रा फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन गुरप्रीत सिंह सोनी से दोपहर करीब 1 बजे 8 से 10 लाख रुपए छीनकर कार सवार फरार हो गए। पंप के मालिक फकीर चंद के अनुसार उनका सेल्समैन नैशनल हाईवे और पावर ग्रिड के पास बाइक से पंप की ओर जा रहा था, तभी कार सवार कुछ लोग उससे रकम छीनकर ले गए। बेहोश सेल्समैन को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर मानसा ले जाया गया।

यह वारदात सी.सी.टी.वी. में रिकॉर्ड हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सी.सी.टी.वी. कैमरों को देखकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!