Punjab में Highway बंद से परेशान लोग, तस्वीरों में देखें कैसे पैदल ही निकल पड़े...

Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2024 12:39 PM

punjab highway closed

इस दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जालंधर (मुनीष): पंजाब में धान की लिफ्टिंग ना होने को लेकर  किसानों के धरने लगातार जारी  हैं। इस दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी गिनती में बसें जाम में फंसी हुई है और सवारियां बसों से उतर कर पैदल ही आगे का सफर  तय कर रही है। 

PunjabKesari

दरअसल,  आज फिर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है।  इस नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। 

PunjabKesari

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में होने वाले बंद में दोआबा किसान कमेटी पंजाब और पूरा किसान समुदाय शामिल होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान एवं सदस्य एसकेएम इंडिया ने दी। उनके द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति एवं मिलिंग का संकट जस का तस बना हुआ है।

national highway jam

किसानों की फसल बर्बाद होने से पूरा कृषक समुदाय चिंतित है, लेकिन सरकार इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं, किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर एमएसपी से कम रेट पर धान बेचने को मजबूर किया जा रहा है, पैसे की कमी है और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। ये लोग हमारी मजबूरियों का फायदा उठा रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!