पंजाब सरकार ने किए अधिकारियों के तबादले, इन अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी

Edited By Kalash,Updated: 23 May, 2022 03:47 PM

punjab government transferred officers

पंजाब सरकार द्वारा आई.ए.एस. अधिकारी संदीप कुमार की ट्रांसफर होशियारपुर

लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार द्वारा आई.ए.एस. अधिकारी संदीप कुमार की ट्रांसफर होशियारपुर करने के बाद से खाली पड़ी ए.डी.सी. अर्बन डेवलपमेंट की पोस्ट पर अनीता दर्शी को लगाया गया है वो मौजूदा समय के दौरान ए.डी.सी. फतेहगढ़ साहिब के रूप में काम कर रही थी।
उधर, नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत से ए.सी.ए. गलाडा का अतिरिक्त चार्ज वापिस ले लिया गया है। उनकी जगह फिल्लौर के एस.डी.एम. अमरिंदर सिंह मल्ली को ए.सी.ए. गलाडा लगाया गया है। यहां बताना उचित होगा कि अनीता दर्शी व मल्ली लंबे समय तक लुधियाना में विभिन्न पोस्टो पर रह चुके हैं।

गलाडा को रेगुलर सी.ए. का इंतजार
संदीप कुमार की ट्रांसफर के बाद गलाडा के सी.ए. की पोस्ट को काफी दिनों तक खाली रखा गया था उसके बाद जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सी.ए. संदीप ऋषि को लुधियाना का एडिशनल चार्ज दिया गया लेकिन दो दिन बाद उनकी ट्रांसफर कर दी गई। उसके बाद से अब तक गलाडा में रेगुलर सी.ए. की नियुक्ति नहीं की गई और फिलहाल डी.सी. सुरभि मलिक को चार्ज दिया गया है।

पूर्व नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल को बनाया स्पेशल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट
नगर निगम कमिश्नर की पोस्ट से ट्रांसफर किए गए प्रदीप सभरवाल को सरकार दुआरा स्पेशल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट बनाया गया है इसके साथ उन्हें स्वतंत्रता सेनानी विभाग की जिम्मेवारी भी दी गई है सभरवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान करना है इसके अलावा लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम किया जाएगा

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!