कृषि कानूनों पर पंजाब सरकार किसानों को ‘बहका' रही है: अनुराग ठाकुर

Edited By Mohit,Updated: 16 Oct, 2020 09:16 PM

punjab government is  misleading  farmers anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर नए कृषि कानूनों............

चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों को “बहकाने” का आरोप लगाया और पूछा कि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह क्यों किसानों की आय दोगुनी नहीं करते। कानूनों की वकालत करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य राजनीतिक दल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने “निहित स्वार्थों” की वजह से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल रूप से लुधियाना में कृषि वैज्ञानिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, “पंजाब देश में एक मात्र राज्य है जहां सत्ताधारी दल (कांग्रेस) किसानों को बहकाने, भ्रम फैलाने और गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।” वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों को कानून के बारे में समझाने के बजाय, राज्य सरकार उन्हें उकसाने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के बजाय आढ़तियों के हित में बात करने का आरोप लगाया। 

मंडी कर संग्रह का मुद्दा उठाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब सरकार ने दावा किया था कि उसे 3500 करोड़ रुपयों का नुकसान होगा। मंडी के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “क्या मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह किसानों की आय दोगुनी नहीं करना चाहते?” ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नए कृषि कानूनों के तहत मंडियां बरकरार रहेंगी और किसानों को अधिसूचित मंडियों के बाहर अपनी फसलों को बेचने का विकल्प दिया गया है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!