पंजाब के खतरनाक Gangster की मौ+त, 18 मामले थे दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2025 02:46 PM

punjab gangster died

इस गैंगस्टर के खिलाफ 18 से अधिक मामले दर्ज थे।

लुधियाना(स्याल): जेल में बंद खतरनाक ए श्रेणी के गैंगस्टर सागर न्यूटन की बीमारी के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सागर संगरूर जेल में बंद था।

police  prison  sagar

गैंगस्टर सागर के खिलाफ करीब 18 मामले दर्ज थे। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर को पहले इलाज के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि लुधियाना जिले की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन को काफी मशक्कत के बाद अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया था। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यूटन से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने ए श्रेणी के गैंगस्टर सागर न्यूटन को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंगस्टर के खिलाफ 18 से अधिक मामले दर्ज थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!