Punjab : चोरीशुदा वाहनों को काटकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कई कारें, स्पेयर पार्ट्स बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 10:55 PM

punjab gang dismantling stolen vehicles to sell parts busted

पायल सब-डिवीजन पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दोराहा के निकट एक कबाड़ के अड्डे पर छापेमारी कर कई संदिग्ध कारें, उनके स्पेयर पार्ट्स तथा फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को...

दोराहा  (विनायक): पायल सब-डिवीजन पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दोराहा के निकट एक कबाड़ के अड्डे पर छापेमारी कर कई संदिग्ध कारें, उनके स्पेयर पार्ट्स तथा फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कथित तौर पर चोरीशुदा वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेटें लगाकर उन्हें गैस कटर से काटता था और उनके स्पेयर पार्ट्स विभिन्न स्थानों पर बेचता था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दोराहा के एएसआई हरजीत सिंह गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच के सिलसिले में कद्दों चौक, दोराहा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे किसी विश्वसनीय मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गुरप्रीत राम उर्फ चंद, रवि तथा बब्बू राम उर्फ बब्बू, तीनों निवासी गांव अलूणा तोला, थाना पायल, ने हरदेव सिंह बोपाराय निवासी पायल से दोराहा-कद्दों-पायल रोड पर एक खाली प्लॉट किराये पर लिया हुआ है। जहां चोरी की गई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेटें लगाकर उन्हें गैस कटर से काटा जाता है तथा उनके स्पेयर पार्ट्स बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी की, जहां से कई कारें, वाहनों के पुर्जे तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बरामद वाहनों एवं पुर्जों की जांच की जा रही है ताकि उनकी वास्तविक पहचान तथा वाहन चोरी के मामलों से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!