Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 05:21 PM

इटली भेजने का झांसा देकर 2.92 लाख रुपए की ठगी मारने वाले ट्रैवल एजैन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में प्रवीण कुमारी पत्नी संतोख सिंह निवासी सुधा माजारा तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का सौरभ पढ़ाई करने के...
नवांशहर (त्रिपाठी): इटली भेजने का झांसा देकर 2.92 लाख रुपए की ठगी मारने वाले ट्रैवल एजैन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में प्रवीण कुमारी पत्नी संतोख सिंह निवासी सुधा माजारा तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का सौरभ पढ़ाई करने के उपरान्त बेरोजगार था तथा विदेश जाने का इच्छुक था।
उसने बताया कि मुकेश ढांडा नाम का ट्रैवल एजैन्ट उससे सोशल मीडिया फेस बुक पर जुड़े होने के चलते उसका वाकिफकार था। उसने अपने फेसबुक एकाऊंट पर इटली में आदमियों की जरूरत है का स्टेटस डाला हुआ था तथा बताया गया था कि कम पैसों में इटली भेज सकता है। उसने बताया कि उक्त एजैन्ट के साथ उन्होंने जब अपने लड़के को विदेश भेजने की बात की तो उससे इटली भेजने का सौदा 10 लाख रुपए में तय हुआ।
जिसमें 3 लाख रुपए पहले देने थे तथा शेष राशि विदेश पहुंच कर काम करके कटवानी थी। उसने बताया कि करार के तहत उसने उक्त एजैन्ट को 2.92 लाख रुपए पास्पोर्ट की कापी तथा अन्य जरूरी दस्तावेद दे दिए। उक्त एजैन्ट ने उसके लड़के को जल्द विदेश भेजने का भरोसा देने पर उन्होंने अपने लड़के के लिए विदेश में ले जाने के लिए जरूरी कपड़े, दवाइयां तथा अन्य सामान भी खरीद लिया।
परन्तु उक्त एजैन्ट ने उसके लड़के को न तो विदेश भेजा तथा न ही पैसे वापिस किए। उक्त एजैन्ट ने उनका मोबाईल नंबर भी ब्लाक लिस्ट में डाल दिया। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजैन्ट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने आरोपी एजैन्ट मुकेश ढांडा पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव बखलौर मुकंदपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ धौखाधडी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।