Punjab में एसडीओ रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार, विजीलेंस ने कसा शिकंजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 08:37 PM

punjab mining department sdo arrested red handed while accepting a bribe

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डेरा बस्सी: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीओ रमनजोत सिंह, जो डेरा बस्सी में तैनात है, पर रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने उन्हें कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत विजिलेंस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!