Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2026 05:47 PM

टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में जसवंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव शाहपुर पट्टी तहसील नवांशहर ने बताया कि वह न्यूजीलैंड जाना चाहता था। इसके संबंध में उसने ट्रैवल एजेंट अमरजीत निवासी गांव भतूरा भंगला (नूरमहल) के साथ बातचीत की।
उसने बताया कि उसका न्यूजीलैंड जाने का सौदा 11 लाख रुपए में तय हुआ। इस उपरान्त उसने 35 हजार रुपए तथा अपना पासपोर्ट उक्त एजेंट को दे दिया। उसने बताया कि इसके बाद उसने 1.35 लाख रुपए गूगल पे कर दिए। उसने बताया कि उक्त एजेंट ने उसे वॉट्सऐप पर वीजा भेजा जिसे चैक करवाया गया तो वह जाली निकला। उसने बताया कि उक्त एजेंट ने न तो उसे विदेश भेजा तथा न ही उसके पैसे वापिस कर रहा है।
उसने उसे 1 लाख रुपए का चैक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा एजेंट खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के बाद दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपी एजेंट अमरजीत पुत्र लछमन निवासी गांव बतूरा (फिल्लोर) जिला जालंधर के खिलाफ दी भारतीय आचार संहित बी.एन.एस., 2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे का कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here