7 महीने से वेतन को तरसे ये कर्मचारी, 21 जुलाई को खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jul, 2026 11:05 PM

these employees have been deprived of their salaries for seven months

पंजाब के एडिड स्‍कूलों के अध्‍यापकों व अन्‍य कर्मचारियों को पिछले करीब 7 महीनों से तनख्‍वाह न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू करने का फैसला लिया है और 21 जुलाई को पंजाब एडिड...

नंगल (सैनी): पंजाब के एडिड स्‍कूलों के अध्‍यापकों व अन्‍य कर्मचारियों को पिछले करीब 7 महीनों से तनख्‍वाह न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू करने का फैसला लिया है और 21 जुलाई को पंजाब एडिड स्‍कूल अध्‍यापक एवं अन्‍य कर्मचारी यूनियन की राज्‍य स्‍तरीय इकाई द्वारा डी.पी.आई. (सैकेडरी) कार्यालय मोहाली के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में ब्‍लॉक श्री आनंदपुर साहिब के अधीन आते एडिड स्‍कूलों के अध्‍यापकों व अन्‍य कर्मचारियों ने मीटिंग कर इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने और इसको सफल बनाने के लिए मीटिंगे आयोजित की। इस संबंध में जानकारी देते यूनियन के ब्‍लॉक महासचिव वरिन्‍द्र कुमार भनुपली, जिला महासचिव सुरिन्‍द्र कुमार शर्मा ने बताया कि एडिड स्‍कूलों के अध्‍यापक अब इस सरकार के झूठे वादों से अब पूरी तरह तंग आ चुके हैं।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी ने एडिड स्‍कूलों से वादा किया था कि सरकार बनते ही एडिड स्‍कूलों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और सभी कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन देना यकीनी बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार ने करीब सवा 4 साल के कार्यकाल में न तो उनकी मांग मानी और न ही समय पर वेतन दिया और अब हद तो यह हो गई कि वित विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर छोटे- छोटे ऑब्‍जेक्‍शन लगाकर उन्‍हें तंग परेशान किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि अब सरकारों की बेरूखी के कारण ज्‍यादातर एडिड स्‍कूल बंद होने लगे हैं और सरकार की नीतियों के कारण इन स्‍कूलों के अध्‍यापक और कर्मचारी तनख्‍वाह न मिलने के कारण भूखमरी की कगार पर हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकारें इन स्‍कूलों से हमेशा सौतेला व्‍यवसहार करती आ रही है जबकि यह स्‍कूल सरकारी स्‍कूलों से भी ज्‍यादा अच्‍छे रिजल्‍ट देकर विद्यार्थियों का भविष्‍य उज्‍जवल करने में लगे हैं। यूनियन नेताओं ने जोरदार मांग उठाई कि पिछले करीब 6-7 महीनों का वेतन तुरंत जारी किया जाए, रिटायर्ड कर्मचारियों के रिवाईज्‍ड पी.पी.ओ. ऑर्डर और 18 प्रतिशत डी.ए. सहित अन्‍य मांगों को जल्‍द पूरा कर राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर प्रिंसीपल नवदीप कुमार वासुदेवा, प्रिंसीपल सुखपाल कौर वालिया, ब्‍लॉक प्रधान डा. हरमनप्रीत सिंह, वरिन्‍द्र कुमार, सुरिन्‍द्र कुमार, अंजू सोनी, सुषमा देवी, आर एस सैनी, जसवंत सिंह, अनु वाला, शिवानी, दर्शन लाल आदि भी उपस्थित थे।

और ये भी पढ़े

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!