हिमाचल से आने वाली गाड़ियों पर लगेगा टैक्स! पढें पूरी खबर

Edited By Kalash,Updated: 21 Jul, 2026 04:32 PM

himachal vehicle toll tax in punjab

हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने वाली गाड़ियों को लेकर बेहद अहम खबर सामने आई है।

रूपनगर : हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने वाली गाड़ियों को लेकर बेहद अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इन गाड़ियों पर जिला परिषद रूपनगर द्वारा पंचायती राज एक्ट की धारा 189 के तहत मिली वित्तिय शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव लागू किया जाएगा। 

आज यानि मंगलवार को मिनी सेक्रेटेरिएट में हलके के MLA एडवोकेट दिनेश चड्ढा की लीडरशिप में जिला परिषद रूपनगर की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि गांवों के विकास के लिए फाइनेंशियल रिसोर्स बढ़ाने के लिए जिला परिषद जिले की सीमा के अंदर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर टोल टैक्स लगाएगी। 

मीटिंग में कहा गया है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। वहीं मंजूरी मिलने के बाद टैक्स कलेक्शन शुरू किया जाएगा। इससे होने वाली आमदन जिला परिषद के तहत आने वाली सड़कों, पुलों, स्ट्रीट लाइटों, सफाई और दूसरे विकास कामों पर खर्च की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!