Edited By Urmila,Updated: 08 Jul, 2026 02:28 PM

रोपड़ के पास गांव कोटला निहंग के लोग 50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर सीवेज का पानी जमा होने की समस्या से परेशान हैं।
रोपड़ (कर्ण खत्री): रोपड़ के पास गांव कोटला निहंग के लोग 50 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर सीवेज का पानी जमा होने की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या के चलते उन्होंने आज सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।
गांव वालों ने बताया कि लंबे समय से सीवरेज पाइप की सफाई न होने के कारण सीवर ब्लॉक हो गया है, जिससे सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क रोपड़ से करीब 50 गांवों को जोड़ती है, जिसके चलते इलाके के लोगों में काफी विरोध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बार-बार मांग करने के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सड़क से सीवेज का पानी हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस गंदे पानी की वजह से सड़क खराब हो गई है और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। कई लोगों के पैर और हाथ भी टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गांव के सरपंच को इस घटना के बारे में बताया तो उनका रवैया उनके प्रति ठीक नहीं था। उन्होंने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here