पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2026 05:49 PM

3 arrest with heroine

पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 8 ग्राम हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. रवि कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सिटी नवांशहर से बेगमपुर गेट से होते हुए गांव सलोह की ओर जा रही थी कि मार्ग में खेतों के नजदीक एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया।

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा मोमी वजनदार लिफाफी सड़क किनारे झांड़ियों में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी प्रिंस कालोनी नवांशहर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना औड़ की पुलिस ने 4 ग्राम हेरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. हुसन लाल ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त दौरान कस्बा औड स्थित एक पार्क के साथ साथ जाते कच्चे रास्ते के नजदीक पहुंची तो रास्ते में एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर कच्चे रास्ते के नजदीक घास फूस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उ्रर्फ साबी पुत्र मनजीत कुमार निवासी औड़ के तौर हुई है।

इसी तरह से थाना पोजेवाल की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. जुझार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव पखोवाल थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!