Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2026 05:41 PM

रशिया भेजने का झांसा देकर 9 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): रशिया भेजने का झांसा देकर 9 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में गुरनाम सिंह पुत्र अनंत राम निवासी गांव रैल माजरा तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का लखविन्दर सिंह 12वीं कक्षा पास है जो विदेश जाना चाहता था।
उसने बताया जुलाई, 2025 को उनकी मुलाकात एजेंट सुनीता देवी पत्नी दीपा निवासी नंगली तहसील बलाचौर तथा संदीप सिंह निवासी जोधेवाल (लुधियाना) के साथ हुई थी जिन्होंने बताया कि वह नौजवानों को विदेश भेजने का काम करते है तथा कई लड़कों को विदेश भेज चुके है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने लड़के को रशिया भेजने का सौदा उक्त एजेंटों के साथ 9 लाख रुपए तय हुआ है।
उसने बताया कि करार के तहत पूरे पैसे तथा लड़के के दस्तावेज देने के उपरान्त उक्त एजेंटों ने उसे रशिया भेजने के स्थान पर थाईलैंड भेज दिया जहां पुलिस ने उसके लड़के का वीजा जाली होने के चलते उसे गिरफ्तार करके उसे जेल में बंद कर दिया तथा उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसके पैसे तथा सामान छीन लिया। उसने बताया कि बड़ी मुशकिल के साथ उसका लड़का वापिस आ पाया।
एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने एजेंटों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उसके पैसे वापिस करवाने की मांग की। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना काठगढ़ की पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट सुनीता देवी पत्नी दीवा निवासी गांव नगली (बलाचौर) तथा संदीप सिंह पुत्र सुरिन्दर पाल निवासी माछीवाडा (खन्ना) के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here