पंजाब चुनाव: डेरा बस्सी उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा ने डाला सबसे पहले वोट

Edited By Kamini,Updated: 20 Feb, 2022 09:28 AM

punjab elections dera bassi candidate narendra sharma casts his vote first

पंजाब में 16वीं विधानसभा का दौर शुरू हो गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोहाली जिले के डेरा बस्सी विधानसभा.........

डेरा बस्सी (गुरप्रीत) : पंजाब में 16वीं विधानसभा का दौर शुरू हो गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोहाली जिले के डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान सभी लोगों में वोट डालने का काफी उत्साह देखा गया। डेरा बस्सी से उम्मीदवार एन.के. शर्मा जीरकपुर स्थित अपने पैतृक गांव लोहगढ़ पहुंचे। यहां पहुंच उन्होंने बूथ संख्या 120 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग स्टाफ द्वारा सबसे वोट डालने पर एन.के. शर्मा को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। बता दें नरेंद्र कुमार शर्मा अकाली दल के उम्मीदवार हैं। पंजाब की 117 सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुनने के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार सियासी दलों का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!