Punjab : नशे की महफिल बनी मौत की वजह: दोस्तों से कहासुनी के बाद युवक की बेरहमी से हत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jul, 2025 05:41 PM

punjab drug party becomes the reason of death

गत दिन शराब के नशे में दोस्तों के गुट में हुई तकरार के बाद एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बठिंडा (विजय): गत दिन शराब के नशे में दोस्तों के गुट में हुई तकरार के बाद एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डी.एस.पी. सिटी-1 सरबजीत सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह निवासी लालबाई ने थाना सिविल लाइन्स पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि उसका लड़का अमरोज सिंह विक्की (21) गत 29 जून को अपने कुछ दोस्तों के साथ बठिंडा आया था। रात को सभी दोस्तों से मिलकर शराब पी व बाद में वह लोग मॉडल टाऊन फेस-3 की मार्कीट में चले गए। वहां पर अमरोज सिंह की अपने दोस्तों के साथ आए कुछ जानकारों के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों शाहबाज सिंह छवी, अमृतपाल सिंह बब्बू, खुशप्रीत सिंह खुशी व एक अन्य अज्ञात आरोपी ने मिलकर तेजधार हथियारों से अमरोज सिंह पर हमला करके उसकी हत्या कर दी व बाद में आरोपी फरार हो गए। थाना सिविल लाइन्स पुलिस व सी.आई.ए. -1 की टीम ने इस मामले में शाामिल उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी खुशप्रीत सिंह खुशी पर पहले भी इरादा कत्ल सहित 2 केस दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!