सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की गिरफ्तारी पर बोले पंजाब DGP यादव

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2022 12:54 PM

punjab dgp yadav said after the arrest of sidhu moosewala s killers

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी दी है।

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को भारत-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल बार्डर पहुंचे हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर और कपिल पंडित की  इंडो-नेपाल बार्डर चैक पोस्ट बी.ओ.पी. पानी वाली टंकी खारीबाड़ी दार्जलिंग डिस्टिक एरिया से गिरफ्तारी हुई है। डी.जी.पी. ने अहम बयान देते हुए कहा कि जल्द ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भी पंजाब लाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राजिंदर मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ लगातार संपर्क में था। आरोपी फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागने की फिराक में थे। आपको बता दें कि सूत्रों के अनुसार अंकित सेरसा को भी जब गिरफ्तार किया गया था उसने भी पूछताछ यह खुलासा किया था कि उसे विदेश जाने के लालच दिया गया था जिसके चलते उन्होंने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि ज्वाइंट आपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है।  डी.जी.पी. गौरव यादव ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल एजेंसी का धन्यवाद भी किया है। 

डी.जी.पी. ने कहा कि सी.एम. भगवंत मान के आदेशों पर ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। शुभदीप मर्डर उर्फ सिद्धू मूसेवाला केस में 23 गिरफ्तारिया की गई हैं। 35 आरोपी नामजद हैं। इसके अलावा 2 शार्प शूटरों का एनकाउंटर हो चुका है। सचिन अरजबाइजान में डिटेन किया गया है। अनमोल बिश्नोई कीनिया में गिरफ्तार है।मूसेवाला कत्ल के बाद अंकित सेरसा गुजरात फरार हो गया था। डी.जी.पी. यादव ने कहा कि कशिश, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ मिलेगा। सिद्धू मूसेवाला के पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई हो रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!