Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2023 11:20 AM

साथ ही डी.जी.पी. ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।
पंजाब डेस्कः पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव आज सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। दरअसल, बैसाखी के मद्देनजर डी.जी.पी. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हुए थे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डी.जी. पी. ने कहा कि राज्य में शांति बरकार है लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ISI खराब करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

पत्रकारों द्वारा अमृतपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर डी.जी.पी. ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून के लिए Wanted होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए ना किया जाए। पंजाब की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, राज्य में शांति कभी भंग नहीं होने दी जाएगी। साथ ही डी.जी.पी. ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।