चन्नी विवाद पर परगट सिंह की दो टूक, कहा-कांग्रेस धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं करती

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jan, 2026 08:24 PM

pargat singh s clear statement on the channi controversy

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के दलितों को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि वह खुद और कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करते हैं। कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है और बतौर स्पोर्ट्समैन वह जातपात जैसी बातों...

चंडीगढ़ :  सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के दलितों को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि वह खुद और कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करते हैं। कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है और बतौर स्पोर्ट्समैन वह जातपात जैसी बातों में विश्वास नहीं करते और न ही सहमत हैं।

यह मुद्दा पार्टी हाईकमान के स्तर का है और पार्टी प्लेटफार्म पर ही इनकी बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चन्नी हमारे अच्छे लीडर हैं और मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जातपात की राजनीति पंजाब और कांग्रेस दोनों के हक में नहीं है। देश को जात-पात के नाम पर बांटना यह काम भाजपा जैसी पार्टियों का है। 

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना के मामले में परगट सिंह ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही इस राजनीतिक खींचतान के बीच कांग्रेस, परगट या खैहरा को लाना फंसाया गया। जबकि इसकी जांच दिल्ली विधानसभा कमेटी की तरफ से कराई जा रही है और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट भी आ चुकी है। अब इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की बात की जा रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा मिलकर खेलती हैं, लेकिन नुकसान पंजाब का हो रहा है। 

पंजाब में गैंगस्टरों पर वार शुरू करने पर परगट सिंह ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन एक ऑनगोइंग प्रोसेस है। लेकिन आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया को कंट्रोल करना वाली पार्टी है। वह दिल्ली वालों के कहने के मुताबिक इवेंट तैयार करती है और कुछ दिन चलाती है। फिर उसे बंद कर देती है। इनसे पूछा जाना चाहिए कि रेत माइनिंग को लेकर चली मुहिम, युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम खत्म हो चुकी है क्या। सही मायने में आम आदमी पार्टी के पास ऐसी मुहिम चलाने के लिए समझ और दृढ़ता नहीं है। दिल्ली वालों को पंजाब की साइकी नहीं पता है। जिससे पंजाब का नुकसान हो रहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव को ही हाईजैक कर लिया है। भाजपा ऐसा राज चाहती है जिसमें कोई जवाबदेही न हो। बोलने की आजादी न हो। काम लोगों को बांटना और जातपात की राजनीति करना ही भाजपा का काम है। यह लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!