Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Feb, 2026 11:12 PM

शहर के चर्चित मैरिटन (Mariton) होटल पार्टनरशिप विवाद मामले में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए यश दुआ को गिरफ्तार न करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी।
जालंधर: शहर के चर्चित मैरिटन (Mariton) होटल पार्टनरशिप विवाद मामले में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए यश दुआ को गिरफ्तार न करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी।
बता दें कि जालंधर स्थित मैरिटन होटल में पार्टनरों के बीच साझेदारी को लेकर विवाद पनप गया था, जिसके बाद यह मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। इस दौरान लात-घूंसे चलने और एक पक्ष के सदस्य डॉ. परमजीत मरवाहा की पगड़ी उतरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। इस घटना के बाद पुलिस ने यशपाल दुआ सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया था। अब सबकी नजरें पुलिस जांच और आने वाले कानूनी कदमों पर टिकी हैं।