पंजाब के डिप्टी सी.एम. के पद को लेकर बोले सुखजिंदर रंधावा

Edited By Kalash,Updated: 10 Jan, 2022 10:57 AM

punjab deputy cm sukhjinder randhawa said about the post of

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही वह आज डिप्टी सी.एम. के पद पर विराजमान हैं

जालंधर (धवन): पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जिनके पास गृह विभाग है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही वह आज डिप्टी सी.एम. के पद पर विराजमान हैं तथा बार्डर बैल्ट से उठ कर इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में मेहनत से काम करने वालों को देर-सवेर मेहनत का फल अवश्य मिलता रहा है पर कांग्रेस को छोड़ कर जाने वालों का भविष्य कभी भी उज्ज्वल नहीं हुआ है। देश का इतिहास इसका गवाह है।

यह भी पढ़ें: पिस्तौल की नोक पर कार छीन फरार हुए लुटेरे, घटना CCTV में कैद

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह वर्षों से कांग्रेस की सेवा करते आ रहे हैं। 1962 में कांग्रेस ने दरबारा सिंह को गृह मंत्री बनाया था। उसके बाद लम्बे वर्षों के बाद गृह विभाग उन्हें सौंपा गया। माझा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि वह डिप्टी सी.एम. पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि माझा क्षेत्र से ही सफेद क्रांति उठी थी। उसके बाद अकालियों ने ‘चिट्टे’ से माझा व पंजाब का नाम विश्व में बदनाम किया था। उन्होंने कहा कि बादल सरकार के समय चीनी मिलों को बंद कर दिया गया था जबकि कांग्रेस सरकार ने बटाला, गुरदासपुर तथा भोगपुर की चीनी मिलों को चालू किया। इन चीनी मिलों का आधुनिकीकरण भी किया गया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान ही मार्कफैड का 950 करोड़ रुपए का ऋण भी उतारा गया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में इंकलाब लाने में वह कामयाब रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!