Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2026 03:52 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान गुरदासपुर के माड़ी पन्नवां गांव में बिक्रमजी
पंजाब डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान गुरदासपुर के माड़ी पन्नवां गांव में बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। बिक्रमजीत सिंह ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। अमित शाह ने परिवार से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
Hon'ble Union Home Minister Shri Amit Shah Ji met the family of Bikramjit Singh, who bravely raised his voice against drugs, and expressed his heartfelt condolences. The BJP stands firmly with every drug-affected family. We are committed to fighting drugs in Punjab and ensuring that families get justice quickly. ਮਾਣਯੋਗ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਨਿਡਰ ਹੋ ਕੇ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਵਾਲੇ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹਾਂ। @BJP4Punjab
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) October 20, 2026
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी नशे से प्रभावित हर परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और पीड़ित परिवारों को जल्द इंसाफ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि बिक्रमजीत सिंह की हत्या का मामला नशे के विरोध से जुड़ा है। अमित शाह से मुलाकात के दौरान परिवार ने अपनी मांगें भी लिखित रूप में सौंपीं।