Punjab : गोली चलने से डेयरी संचालक की मौत, शादी से लौटते समय घटा हादसा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 11:50 PM

punjab dairy operator shot dead while returning from wedding

गत रात्रि एक युवक की अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से मृत्यु होने का पता चला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि झिरमिल सिंह पुत्र बलदेव सिंह दूध की डेयरी का काम करता था।

मोगा (आजाद) : गत रात्रि एक युवक की अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से मृत्यु होने का पता चला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि झिरमिल सिंह पुत्र बलदेव सिंह दूध की डेयरी का काम करता था।

वह एक शादी समागम के कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहा था कि रिवाल्वर का चैंबर निकालकर अचानक घोड़ा दबा दिया। जिस कारण गोली उसे लग गई। उसको तुरंत सिविल अस्पताल मोगा में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर धारा 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!