मोटरसाइकिल सवार स्नैचरों के हौसले बुलंद, सरेआम दिया वारदात को अंजाम

Edited By Urmila,Updated: 21 Jun, 2025 03:28 PM

punjab crime

फिरोजपुर शहर और छावनी में मोटरसाइकिल सवार स्नैचरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है और उनके दिलों में से पुलिस का डर खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर और छावनी में मोटरसाइकिल सवार स्नैचरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है और उनके दिलों में से पुलिस का डर खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है। यह लुटेरे आए दिन लूट की नई नई घटनायों को अंजाम दे रहे हैं और इन लुटेरों से फिरोजपुर शहर और छावनी के लोग बेहद परेशान हैं । 

ऐसी ही लूट की एक घटना फिरोजपुर कैंट के सारागढ़ी गुरुद्वारा साहब के पास हुई है जब दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ऑटो रिक्शा में जा रही एक लड़की के हाथ से उसका पर्स छीन कर ले गए और इन लुटेरों का मुकाबला करते हुए यह लड़की ऑटो रिक्शा में से गिरकर घायल हो गई। लड़की के अनुसार उसके पर्स में 20 हज़ार रुपए, एक मोटरोला कंपनी का स्मार्टफोन, सोने की चेन , कवर के साथ एक चश्मा, आधार कार्ड तथा अन्य जरूरी कागजात थे । इस घटना संबंधी थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस द्वारा 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए उनको गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए थाना फिरोजपुर कैंट के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि लड़की सारिका पुत्री श्री हरि कृष्ण गुप्ता वासी फिरोजपुर कैंट ने पुलिस को दी लिखती शिकायत और बयानों में बताया है कि वह सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सामने स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास प्राइवेट नौकरी करती है और गत दिवस प्रात करीब 10 बजे वह अपने काम पर जाने के लिए शनि मंदिर फिरोजपुर कैंट से ऑटो रिक्शा में चली थी और जब उनका ऑटो मॉल रोड पर स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी साहब से थोड़ा आगे स्थित कोठी नंबर 55 पी के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर 2 लुटेरे युवक आए जो चलते हुए ऑटो में उस लड़की के हाथ में से पकड़ा हुआ पर्स झपटी मार कर छीना छीनने लगे। लड़की के अनुसार जब उसने विरोध किया तो उन लुटेरों ने जोर से उसका पर्स खींचा जिससे चलते हुए ऑटो में से वह बाहर गिर गई और घायल हो गई और इतने में मोटरसाइकिल सवार स्नैचर उसका पर्स छीन कर फरार हो गए ।

लड़की ने बताया के उस पर्स में उसके 20000 रुपए, मोबाइल फोन, सोने की चेन आदि कीमती समान था। लड़की सारिका ने एसएसपी फिरोजपुर से मांग की है कि तुरंत इन लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए और उसका स्नैचिंग किया हुआ पर्स, सोने की चेन, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद करवाया जाए ।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!