पंजाब में कोरोना को लेकर बिगड़े हालात, 217 कोरोना रोगियों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2021 09:53 AM

punjab corona uncontrollable

पंजाब में हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि 217 कोरोना रोगियों की बीते

जालंधर (रत्ता): पंजाब में हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि 217 कोरोना रोगियों की बीते 24 घंटों के दौरान मौत हो गई है तथा 324 और रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्य में करीब 10,000 रोगी लैवल-3 के हैं, जिन्हें ऑक्सीजन और वैंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

पंजाब सरकार की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक लुधियाना में मंगलवार को 30 कोरोना रोगियों की मौत हो गई, जबकि इसी तरह बङ्क्षठडा में 27, अमृतसर में 17, पटियाला में 16, संगरूर और मुक्तसर में 13-13, फाजिल्का में 12, फिरोजपुर में 10 और जालंधर तथा मोहाली में 9-9 रोगियों की मृत्यु होने की सूचना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!