Corona Update: पंजाब में 12 मरीजों की मौत, 242 नए संक्रमितों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2021 08:05 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से बारह मरीजों की मौत हो गई तथा तेरह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से बारह मरीजों की मौत हो गई तथा तेरह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में एक दिन में बारह मौतें होने के साथ अब तक कुल मौतों की संख्या 5485 तक पहुंच गई है। 

राज्य में अब तक 41 लाख 97 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं जिनमें से एक लाख 61 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 242 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और अब इनकी संख्या एक लाख 70 हजार से अधिक हो गई है। राज्य में सक्रिय मरीज 2739 हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!