Lockdown Relief: बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की सालाना लाइसेंस फीस माफ

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2020 05:32 PM

punjab cm gives nod to waiving of annual licence fee of bars

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की साल 2020-21 के लिए अप्रैल से सितम्बर तक की सालाना

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की साल 2020-21 के लिए अप्रैल से सितम्बर तक की सालाना लाइसेंस फीस और अप्रैल से जून और जुलाई से सितम्बर की तिमाही अनुमानित फीस माफ करने को मंज़ूरी दे दी है।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी । प्रवक्ता ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर 30 सितम्बर तक होटलों और रैस्टोरैंटों के 1065 बार की सालाना लाइसेंस फीस 50 प्रतिशत माफ किए जाने से खज़ाने पर 1355.50 लाख रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा, जो 2020-21 के लिए अनुमानित राजस्व का आधा है। इसी तरह ही उपरोक्त समय के लिए कुल 2324 लाइसेंस प्राप्त मैरिज पैलेसों के सम्बन्ध में यह वित्तीय बोझ 350 लाख रुपए का होगा, जो साल 2020-21 के अनुमानित राजस्व का आधा हिस्सा होगा।

ज्ञातव्य है कि होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन ऑफ पंजाब, होटल रैस्टोरैंट एंड रिजॉटर् एसोसिएशन ऑफ पंजाब और मैरिज पेलेस एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा मंत्रियों के समूह से लाइसेंस फीस और तिमाही अनुमानित फीस में छूट देने की माँग की गई थी, क्योंकि कोविड-19 महामारी और इसके बाद कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाए जाने के कारण उनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ा था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!