'सर जी माफ कर दो'!  नवविवाहिता को गोली मारने वाला आशिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 26 Feb, 2026 01:31 PM

firing accused arrest

तरनतारन जिले में नवविवाहिता को गोलियां मारने मामले ले जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : तरनतारन जिले में नवविवाहिता को गोलियां मारने मामले ले जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पुलिस हिरासत में लड़खड़ाता हुआ दर्द से कराहता नजर आ रहा है। वह अपनी गलती स्वीकार करता और कहता है ''सर जी माफ कर दो गलती हो गई। बहुत दर्द हो रहा है चला नहीं जा रहा।''

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से कर दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने 21 फरवरी को रास्ते में दंपति को रोककर पहले पति पर हमला किया और फिर महिला के सिर पर गोली चला दी।  युवती इस समय अमृतसर के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर ले जाया गया था, जहां से भागने की कोशिश में वह ऊंचाई से कूद गया और उसका पैर टूट गया।

जांच में यह भी पता चला है कि वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल चोरी की थी। पुलिस ने हथियार के असली मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले भी युवती के घर जाकर परिवार को धमका चुका था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!