पंजाब की केंद्रीय जेल में सिलसिला लगातार जारी, 12 मोबाइल फोन बरामद

Edited By Urmila,Updated: 29 Oct, 2024 01:46 PM

punjab central jail 12 mobile phones recovered

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में से तलाशी अभियान के दौरान पिछले कुछ दिनों में कैदियों और हवालातीयों से तथा लावारिस हालत में 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

फिरोजपुर (कुमार) : केंद्रीय जेल फिरोजपुर में से तलाशी अभियान के दौरान पिछले कुछ दिनों में कैदियों और हवालातीयों से तथा लावारिस हालत में 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसे लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा 7 हवालातियों और कैदीयों तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सरवन सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिंटेंडेंट द्वारा पुलिस को भेजे गए लिखती पत्र में बताया गया है कि 6 से 24 अक्टूबर तक तलाशी के दौरान हवालातीयों और कैदियों से तथा लावारिस हालत में 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों द्वारा भेजी गई लिखती जानकारी के आधार पर पुलिस ने हवालाती दविंदर उर्फ बाहमण, अनमोलप्रीत सिंह, विनय भंडारी, हवालाती सुखविंदर सिंह, हवालाती गुरमीत सिंह, हवालाती सरबजीत सिंह, कैदी सुखपाल सिंह तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है । उन्होंने बताया कि यह हवालाती और कैदी पहले से ही फिरोजपुर जेल में बंद हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!