Punjab में बसों की हड़ताल पर सरकार का सख्त Action, सभी कर्मचारी Suspend

Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2025 12:42 PM

punjab bus strike

पंजाब में किलोमीटर स्कीम वाली बसों का टेंडर रद्द होने के खिलाफ चल रही...

जालंधर: पंजाब में किलोमीटर स्कीम वाली बसों का टेंडर रद्द होने के खिलाफ चल रही हड़ताल पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हड़ताल में शामिल सभी कच्चे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने सभी कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी दी।

धरना गलत बताया, जुर्माना भी लगाया
सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों ने गलत तरीके से धरना दिया, जिसकी वजह से सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ। रूट पर बसें नहीं चलाने के कारण कर्मचारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। सभी को तुरंत नौकरी से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए डिपो को सस्पेंशन लेटर भेज दिए गए हैं।

डिपो मैनेजर की चिट्ठी में क्या लिखा है?
पंजाब रोडवेज के जालंधर क्षेत्रीय दफ्तर-1 ने चार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। 29 नवंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार, इन कर्मचारियों ने बसें रूट पर नहीं चलाईं, जिससे सरकार को ₹21,459 का नुकसान हुआ। इस वजह से इसे वित्तीय धोखाधड़ी माना गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!