पंजाब बोर्ड ने की पांचवी और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2021 03:44 PM

punjab board released datesheet of class 5th and 8th

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पांचवीं तथा आठवीं कक्षा की दिसंबर में होने वाली टर्म-1 कि परीक्षा 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक करवाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनकराज महरोक ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी........

मोहाली (नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पांचवीं तथा आठवीं कक्षा की दिसंबर में होने वाली टर्म-1 कि परीक्षा 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक करवाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनकराज महरोक ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी तथा कोविड 19 आदि को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं  करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा की परीक्षा सेल्फ परीक्षा केंद्रों में तथा आठवीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कक्षाओं की डेटशीट तथा अन्य जानकारी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। 

यह भी पढ़ें : 'आप' के सी.एम. फेस को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

महरोक ने बताया कि पांचवीं कक्षा की यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी तथा इन प्रश्नपत्रों का हल ओ.एम.आर. शीट पर किया जाएगा। यह परीक्षा 5 मुख्य विषयों की ली जाएगी तथा प्रत्येक विषय के 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम अनुसार परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को दी जानेवाली ओ.एम.आर शीट पर विवरण भरने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें : 'मिशन पंजाब' दौरान दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

पांचवीं की डेटशीट: 20 दिसम्बर को पहली भाषा (पंजाबी, हिंदी, उर्दू तथा पर्यावरण शिक्षा), 21 दिसम्बर को दूसरी भाषा (पंजाबी, हिन्दी, उर्दू तथा अंग्रेजी) और 22 दिसम्बर को गणित विषय की परीक्षा होगी। गणित विषय की परीक्षा का समय 1 घंटे का होगा। 

यह भी पढ़ें : चन्नी-सिद्धू एक ही गाड़ी से पहुंचे दिल्ली दरबार

आठवीं की डेटशीट: 20 दिसम्बर को पहली भाषा (पंजाबी, हिंदी, उर्दू व गणित) 21 दिसम्बर को दूसरी भाषा (पंजाबी, हिंदी, उर्दू,व  सामाजिक शिक्षा) तथा 22 दिसम्बर को अंग्रेजी तथा विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले टर्म की इस परीक्षा में आठवीं कक्षा की कोई प्रायोगिक परीक्षा नहीं होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!