Punjab : Love marriage से नाराज लड़की के परिजनों ने 2 युवकों का किया अपहरण

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2024 06:01 PM

punjab angry with love marriage girl s family kidnapped 2 youths

फिरोजपुर के गांव सुबा काहन चंद के एक घर में दाखिल होकर 5 हथियारबंद व्यक्ति हथियारों की नोक पर 21 वर्ष और 19 वर्ष के 2 युवकों को अगवा करके अपने साथ ले गए और उनके द्वारा यह धमकी दी गई है कि अगर उनकी लड़की वापस नहीं की गई तो वह दोनों युवकों को मार...

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव सुबा काहन चंद के एक घर में दाखिल होकर 5 हथियारबंद व्यक्ति हथियारों की नोक पर 21 वर्ष और 19 वर्ष के 2 युवकों को अगवा करके अपने साथ ले गए और उनके द्वारा यह धमकी दी गई है कि अगर उनकी लड़की वापस नहीं की गई तो वह दोनों युवकों को मार देंगे। घटना को लेकर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता चन्ना पुत्र दित्त सिंह द्वारा दी गई दरखास्त और बयानों के आधार पर अवतार सिंह, उसकी पत्नी सुखवंत कौर, लवप्रीत सिंह जसकरण सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा युवकों को बरामद करने और नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

इस बारे जानकारी देते हुए ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया है कि नामजद अवतार सिंह की लड़की ने शिकायतकर्ता के छोटे बेटे सौरभ के साथ कोर्ट मैरिज करवाई है जो शादी से पहले भी कई बार उनके घर में आती-जाती रहती थी जिसको उन्होंने कई बार समझा कर पंचायती तौर पर उसके घर वापस भेज दिया था।

बाद में अवतार सिंह की लड़की ने शिकायतकर्ता के लड़के के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और अपनी जान को खतरा बता कर पुलिस सहायता के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिस कारण सवेरे करीब 3 बजे नामजद व्यक्ति हथियारों से लैस होकर शिकायतकर्ता के घर में आ गए और उसके बड़े बेटे प्रिंस उम्र 21 वर्ष और जोबन उम्र 19 वर्ष को जबरदस्ती हथियारों की नोक पर अगवा करके अपने साथ ले गए हैं और फोन द्वारा धमकियां दे रहे हैं कि उनकी लड़की अगर वापस नहीं की तो वह दोनों युवकों का कत्ल कर देंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!