Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Aug, 2022 01:24 AM

अमृतसर, 16 अगस्त (भाषा) अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान और भारत की सरकारों से अपील की कि लोगों को खुले दिल से वीजा जारी किये जाएं ताकि वे दोनों देशों में अपने धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकें।

जत्थेदार ने ऐसे मौके पर यह बात कही जब 1947 में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को अकाल तख्त में याद किया गया।
इस मौके पर विशेष अरदास की गयी जिसके बाद श्री अखंड पाठ साहिब के बाद भोग लगाया गया तथा गुरबानी कीर्तन किया गया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।